गुमला, नवम्बर 2 -- गुमला, प्रतिनिधि। संत पात्रिक महागिरजाघर परिसर स्थित कब्रिस्तान में रविवार को ईसाई धर्मावलंबियों ने बड़ी श्रद्धा और भक्ति के साथ कब्र पर्व मनाया। मौके पर उन्होने अपने दिवंगत स्वजनो के कब्र पर कैंडल जला कर भावपूर्ण श्रद्धासुमन अर्पित किया। मौके पर मुख्य अधिष्ठाता बिशप फादर लिनुस पिंगल एक्का की अगुवाई में विशेष धार्मिक अनुष्ठान और मिस्सा पूजा का आयोजन किया गया। सह-अधिष्ठाता की भूमिका फादर अलेक्स तिर्की और फादर दीपक टोप्पो ने निभाई। सुबह से ही हजारों की संख्या में ईसाई धर्मावलंबी अपने पूर्वजों और दिवंगत परिजनों की कब्रों पर पहुंचे। श्रद्धालुओं ने मोमबत्तियां जलाकर और फूल अर्पित कर अपने स्वजनों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। पूरा कब्रिस्तान श्रद्धा, भक्ति और स्मरण के भावों से गूंज उठा। धार्मिक अनुष्ठान के दौरान अपने...