ललितपुर, नवम्बर 6 -- समाज में व्याप्त सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन के क्रम में ग्राम धवा मड़ावरा निवासी इमरत सिंह परिहार खंगार के निधन पर मृत्यु भोज के स्थान पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन हुआ। डा. पूरन सिंह निरंजन और राजपाल यादव शिक्षक ने कहा कि मृत्युभोज समाज के लिए अभिशाप हैं। जिसे खत्म करने के लिए समाज के सभी वर्गों को आगे की आवश्यकता है। आर्य मंत्री शिक्षक लखन लाल आर्य ने कहा कि वैदिक धर्मानुसार अंत्येष्टि संस्कार ही अंतिम संस्कार है। उसके बाद के सभी कृत्य अवैदिक है। आत्मा की शांति के नाम पर भोजन आदि अवैदिक कृत्य हैं। बल्कि जीवित माता पिता की सेवा करना ही सच्चा श्राद्ध हैं। सपा प्रदेश सचिव मेघनाथ खंगार में कहा खंगार समाज को जागरुक होने की जरुरत है। बच्चों को उच्च शिक्षा देने पर जोर दें। खंगार समाज प्रदेश उपाध्यक्ष शिवम परिहार ललितपुर ने ...