जौनपुर, दिसम्बर 3 -- नौपेड़वा, हिंदुस्तान संवाद। क्षेत्र के बक्शा विकासखंड स्थित मृत्युंजय महादेव धाम उमरछा में मंगलवार की देर शाम सस्वर सुंदरकांड पाठ प्रतियोगिता आयोजित हुई। मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति ने कहा कि श्रीरामचरित मानस हमें सनातनी होने का गौरव प्रदान करता है। धर्मग्रंथों के अनुसार जहां सुंदरकांड का सस्वर पाठ होता है, वहां हनुमानजी अदृश्य रूप में विराजमान रहते हैं। जिलाध्यक्ष ने आयोजन समिति को बधाई देते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम धर्म और संस्कृति की भावना को और प्रबल बनाते हैं। कार्यक्रम की शुरुआत पंडित अशोक दुबे के मार्गदर्शन में यजमान दीनानाथ उपाध्याय तथा उनकी पत्नी सरोज उपाध्याय ने की। प्रतियोगिता में जय बजरंग मानस समिति बुढ़नेपुर रूपपुर और बटाऊवीर समिति के सदस्यों ने सस्वर सुंदरकांड का मनमोहक पाठ प्रस्तुत किया। ...