रांची, अगस्त 17 -- सोनाहातू, प्रतिनिधि। प्रखंड के हितजारा गांव निवासी झारखंड पुलिस, सिमडेगा जिले बल के हवलदार शिवचरण महतो की देवघर में सावन मेले में ड्यूटी के दौरान सड़क दुघर्टना में मौत हो गई थी। इस दु:ख की घड़ी में कुड़मी/महतो पुलिस परिवार झारखंड द्वारा उनके परिवार वालों को 40 हजार रुपये की सहयोग राशि दी गई। इस दौरान लोगों ने आश्वस्त किया हर परिस्थिति में कुड़मी महतो पुलिस परिवार उनके सुख-दु:ख में साथ खड़ा है। मौके पर समाज के गुलाब चंद्र महतो, परमेश्वर महतो, सुधीर महतो, प्रदीप कुमार महतो, चन्द्रशेखर महतो और उमाकांत महतो आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.