लखनऊ, दिसम्बर 5 -- मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रगति की शुक्रवार को मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) नवदीप रिणवा ने समीक्षा की। उन्होंने सभी डीएम को निर्देश दिए की वह वर्ष 2003 की मतदाता सूची से वर्तमान सूची की मैपिंग की जाए। मृतक,अनुपस्थित और शिफ्टेड मतदाताओं की पुनः गहन जाँच की जाए। बीएलओ इस काम में राजनीतिक दलों की ओर से तैनात किए गए बीएलए की भी मदद लें । बैठक में उन्होंने कहा कि बीएलओ अपने-अपने बूथ पर बीएलए के साथ बैठक करें।फिर मृतक, शिफ्टेड और अनुपस्थित चिह्नित किए गए लोगों की फिर से जांच करें। अभी तक औरैया, आज़मगढ और एटा में शत प्रतिशत कार्य पूर्ण कर लिया गया है। 27 विधानसभाओं में कार्य पूरा हो चुका है । वहीं 81828 बीएलओ ने मतदाता फॉर्म शत प्रतिशत डिजिटाइज्ड कर लिए हैं । 11 दिसंबर तक कार्य पूरा कर 16 दिसंबर को ड...