बांका, अप्रैल 29 -- रजौन(बांका), निज संवादाता। ट्रैक्टर दुर्घटना में भागलपुर के गोराडीह के समीप ट्रैक्टर चालक विकास यादव की मौत के बाद घर में मातमी सन्नाटा पसरा है। विकास अपने गांव बांका जिला के दयालपुर गांव के ही किसी व्यक्ति का ट्रैक्टर चलाकर जीविकोपार्जन करता था। यूं तो विकास के ऊपर अवैध बालू कारोबार करने की खबर भी चर्चाओं में रही है, लेकिन विकास को फैमिली बैक ग्राउंड आर्थिक रूप से कुछ अच्छी नहीं है, और रजौन थाना पुलिस के अनुसार फिलहाल कोई मामला भी सामने नहीं आया है। मृतक आनंदी यादव का पुत्र था। इधर विकास का शव पोस्टमार्टम के बाद गांव पहुंचते ही मार्मिक चित्कार से दहल गया। मृतक की पत्नी झूना देवी अपने तीन मासूम बच्चे 7 वर्षीय लड़की अन्नू कुमारी, 5 वर्षीय प्रिया कुमारी व 2 दो वर्षीय बंटी कुमार से चिपक कर दहाड़ मारकर रो रही थी। विकास की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.