बरेली, जून 14 -- पिछले साल नवंबर में फरीदपुर के लेखपाल मनीष चंद्र कश्यप की मौत हुई थी। उनका शव एक नाले में मिला था। मनीष की मौत को लेकर परिवार वालों ने पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई पर भी सवाल उठाए थे। शुक्रवार को डीएम अविनाश सिंह ने मनीष की पत्नी जमुना देवी को मृतक आश्रित भर्ती व्यवस्था के तहत लेखपाल के पद पर नियुक्त कर दिया। डीएम ने जमुना देवी को अपने ऑफिस में नियुक्ति पत्र सौंपा। मनीष कश्यप की मौत को लेकर पिछले साल दिसंबर में लेखपाल संघ ने आंदोलन किया था। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की थी। फरीदपुर थाने के प्रभारी को हटाया भी गया था। मनीष के परिवार वालों ने 27 नवंबर को फरीदपुर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। करीब छह महीने के इंतजार के बाद शुक्रवार को मृतक मनीष की पत्नी जुमना देवी को डीएम ने लेखपाल के पद पर नियुक्...