अल्मोड़ा, जनवरी 20 -- भिकियासैंण। जैनल में एक लावारिस पड़ी पिकअप में मिले दो शवों की शिनाख्त के लिए यूपी से वाहन स्वामी को बुला लिया गया है। जल्द ही वाहन स्वामी की पहचान पर शवों की शिनाख्त होगी। सोमवार शाम जैनल के पास यूपी नम्बर यूपी 20 सीटी 0048 पिकअप से दो युवकों के शव मिलने से हड़कंप मच गया था। दो अज्ञातों की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में ले लिए। देर रात तक शवों की शिनाख्त नहीं हो पाई थी। पुलिस के मुताबिक प्रथम दृष्टया मौत बंद वाहन में दम घुटने से हुई हो सकती है। इधर, एसएसपी देवेंद्र पींचा के निर्देश पर बिजनौर यूपी निवासी लोकेश को शिनाख्त के लिए बुलाया गया है। इसके बाद ही शवों के बारे मे जानकारी मिल पाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...