किशनगंज, दिसम्बर 11 -- किशनगंज। सदर थाना में पदस्थापित महिला कांस्टेबल प्रियंका कुमारी (31 वर्ष) की मंगलवार को फांसी लगा कर आत्महत्या के बाद बुधवार को एसपी सागर कुमार की मौजूदगी में पुलिस लाइन में पुलिसकर्मियों ने श्रद्धांजलि व सलामी दी। सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव को पुलिस लाइन लाया गया। पुलिस लाइन में एसपी व अन्य पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में मृतक महिला कांस्टेबल को जवानों ने गॉड ऑफ ऑनर दिया। इस दौरान सभी पुलिसकर्मियों की आंखे नम थी। सभी गमगीन माहौल में साथी पुलिस कर्मी को विदाई दे रहे थे। मौके पर एक शोक सभा का भी आयोजन किया गया। इसके बाद मृतक महिला कांस्टेबल प्रियंका कुमारी के शव को पुलिस अभिरक्षा में सम्मान के साथ नालंदा,इस्लामपुर स्थित पैतृक आवास भेज दिया गया। एसपी सागर कुमार ने कहा कि घटना काफी दुखद है। एसपी ने संवेदना व...