गिरडीह, सितम्बर 16 -- देवरी, प्रतिनिधि। देवरी के गुनियाथर पंचायत अन्तर्गत महेशकिशोर गांव के प्रवासी श्रमिक बरनावी मरांडी की ओडिशा में हुई सड़क दुर्घटना में मौत के बाद मुख्यमंत्री झारखंड निर्माण श्रमिक दुर्घटना सहायता योजना के तहत उसकी पत्नी तेरेसा हांसदा को पचास हजार रुपये का आर्थिक सहयोग दिया गया। गुनियाथर की पंस सदस्य पूजा कुमारी ने सोमवार को उक्त जानकारी दी। बताया कि बगोदर के पूर्व विधायक विनोद सिंह के प्रयास के बाद मृतक प्रवासी श्रमिक की पत्नी को मुआवजा राशि उपलब्ध कराई गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद एक लाख रुपए और भी मुआवजा के रूप में उन्हें दिया जाएगा। बता दें कि चार सितंबर को ओडिशा के राउरकेला में हुई सड़क दुर्घटना में महेशकिशोर गांव टोला करकाटांड़ निवासी बरनावी मरांडी की मौत हो गयी थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.