मेरठ, जनवरी 6 -- तनू टेलीकॉम के मालिक की मौत के बाद भी एजेंट बिक्री केंद्र आईडी से तीन साल तक सिम जारी करता रहा। मृतक दुकानदार की बेटी ने आरोपी एजेंट के खिलाफ सिविल लाइन थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के शर्मा नगर निवासी लविशा अरोड़ा ने बताया कि उनके पिता अनिल कुमार ने तनू टेलीकॉम के नाम से दुकान खोल रखी थी। वर्ष 2021 में पिता अनिल की मौत हो गई। इसके बाद एजेंट मुकेश कुमार दाहनिया से बिक्री केन्द्र आईडी को बंद करने के लिए कहा गया था। आरोप है कि एजेंट ने आईडी बंद नहीं की और सिम जारी कर दिए। एजेंट से बातचीत की तो उसने गुमराह करना शुरु कर दिया। पिता की मौत के बाद 2024 तक आईडी से सिम जारी किए गए। उधर, सिविल लाइन थाना प्रभारी सौरभ शुक्ला ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...