जहानाबाद, अगस्त 19 -- अरवल, निज संवाददाता। एनएच 139 पर महावीर चौक के समीप सुनील साव के लड़का रिशु कुमार और राजीव कुशवाहा के लड़का दिवाकर कुशवाहा की मौत सड़क दुर्घटना में हो गई। सूचना मिलते ही विकास मंच सह मुख्य संयोजक रेल आंदोलन मनोज सिंह यादव ने अरवल सदर अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर मृतक के पीड़ित परिवार से मिलकर गहरी सांत्वना दी। उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को संज्ञान में लेते हुए 139 नेशनल हाईवे से अतिक्रमण को हटाने का काम करें। विशेष रूप से प्रसादी इंग्लिश से अरवल शहर से बैदराबाद तक यातायात पुलिस गस्ती बढ़ाने और मृतक के परिवारों को आपदा प्रबंधन के द्वारा चार-चार लाख रुपया मुआवजा देने की मांग की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.