कानपुर, जनवरी 27 -- - न्यायालय के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने दर्ज किया था मुकदमा कानपुर, संवाददाता। 22 साल पहले मृत हो चुके व्यक्ति के फर्जी हस्ताक्षर, फोटो और पहचान का इस्तेमाल कर जमीन हड़पने के मामले में कोतवाली पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। साकेतनगर निवासी 70 वर्षीय छोटेलाल के अनुसार वर्ष 1982 में हंसराज डंग से डब्लू-वन ब्लॉक में 200 गज के प्लॉट का एग्रीमेंट किया था। वर्ष 1983 में वसीयत से उनके नाम प्लॉट लिखकर वह भोपाल चले गए। इसके बाद 14 फरवरी 2002 को उनका निधन हो गया। आरोप है कि प्रवीन तलवार, उसके पुत्र रचित और पप्पू सविता ने साथियों के साथ मिलकर हंसराज के फर्जी हस्ताक्षर, फोटो व पहचान का प्रयोग कर उनके स्थान पर किसी व्यक्ति को खड़ा किया। फर्जी व्यक्ति व दस्तावेजों की मदद से 19 अक्टूबर 2024 को रजिस्ट्री करवा ली और अब...