रांची, जून 6 -- सिल्ली, प्रतिनिधि। पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो शुक्रवार को सिल्ली राजा टोला पहुंचे, जहां उन्होंने पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता अमित कुमार अग्रवाल के दिवंगत पिता बिहारी लाल अग्रवाल के श्राद्ध कर्म में शामिल होकर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने दिवंगत के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया एवं उनकी पत्नी मीरा देवी व पुत्रों मोहित, संदीप, मनीष, केतन से मिलकर संवेदना प्रकट की और ढांढ़स बंधाया। इस मौके पर राजा पुष्पेंद्र नाथ सिंह देव, जयपाल सिंह, चित्तरंजन महतो, दुबराज महतो, भरत देव साय, संजीत सिंह देव सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.