बिजनौर, दिसम्बर 23 -- कार और डंपर की टक्कर में चार मौत और पुलिस की डंपर बदलने की शर्मनाक कार्यशैली पर गांव राहतपुर से नांगल थाने पहुंचे मृतक लोगों के परिजनों और ग्रामीणों ने आक्रोश जताया। साथ ही तहरीर सौंपकर मृतक लोगों के परिजनों की ओर से भी रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की। मंगलवार को मंडावली थाना क्षेत्र के गांव राहतपुर खुर्द से काफी संख्या में ग्रामीण नांगल थाने पहुंचे। जिन्होंने गांव सैदपुरी के समीप कार और डंपर की टक्कर में चार लोगों की मौत तथा नांगल पुलिस द्वारा डंपर बदलने के खेले गए खेल पर आक्रोश व्यक्त किया। सभी ग्रामीण सबसे पहले घटना में शामिल डंपर को देखने पहुंचे। जहां पुलिस ने इन ग्रामीणों को घटना में शामिल डंपर को ही मुकदमे में शामिल किए जाने के प्रमाण दिए। काफी देर की गहमागहमी और पुलिस द्वारा दर्ज की गई रिपोर्ट की संतुष्टि के बाद ...