रुद्रपुर, जून 26 -- गदरपुर, संवाददाता। पिछले एक वर्ष पूर्व वार्ड नंबर 3 निवासी युवक विशेष अपने घर के बाहर खुले बाथरूम में नहा रहा था। ऊपर विद्युत लाइन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई थी। गुरुवार को विधायक अरविंद पांडे के प्रयासों से ऊर्जा निगम ने मृतक के परिजनों को 3,20000 की धनराशि का चेक दिया। इससे पूर्व भी विधायक पांडे के प्रयास से मृतक के परिजनों को 80000 रुपये की सहायता राशि दी जा चुकी है। यहां पूर्व पालिका अध्यक्ष राकेश भुड्ढी, अतुल पांडे, योगेश पानू, अनिल जेटली, संतोष गुप्ता, नितिन गुप्ता, सुरेश कंबोज, राहुल कुमार आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.