बिजनौर, अप्रैल 15 -- भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के प्रदेशाध्यक्ष उत्तर प्रदेश ने पदाधिकारियों के साथ मृतक किसान के घर पहुंचकर अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए परिजनों का ढांढ़स बढ़ाया। मंगलवार को पश्चिम उत्तर प्रदेश के दौरे पर हरिनाम सिंह वर्मा प्रदेशाध्यक्ष भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक, युवा प्रदेशाध्यक्ष दिगम्बर सिंह के साथ बिजनौर के थाना मंडावर क्षेत्र के ग्राम मोहड़िया धर्मसी पहुंचे। रविवार के दिन मोहड़िया में किसान किशना अपनी फसल को आग की भेंट चढ़ने से बचाने के प्रयास में अपनी जान गंवा दी थी। यह घटना केवल एक परिवार की त्रासदी नहीं, बल्कि सम्पूर्ण समाज के लिए एक अत्यंत दुःखद और चिंतन का विषय है। हरिनाम सिंह वर्मा ने शोकाकुल परिजनों से भेंट कर गहरी संवेदना व्यक्त की और इस असमय दुःखद घटना पर शोक प्रकट करते हुये शासन-प्रशासन से हर संभव म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.