संतकबीरनगर, फरवरी 15 -- धनघटा, हिन्दुस्तान संवाद। धनघटा तहसील क्षेत्र के हैंसर बाजार विकास खंड अंतर्गत संठी गांव निवासी किसान प्रभुनाथ प्रजापति ने चकबंदी प्रक्रिया से आहत होकर आत्महत्या कर लिया था। इस घटना के बाद क्षेत्र में राजनीतिक हलचल तेज हो गई। शनिवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर सपा का प्रतिनिधिमंडल पीड़ित परिवार के घर पहुंचा और परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। सपा नेताओं ने आरोप लगाया कि प्रभुनाथ प्रजापति को लगभग दो वर्षों तक चकबंदी कार्यालय के चक्कर काटने पड़े। मृतक का चक उसके घर के बगल में और सड़क से सटा हुआ था, इसके बावजूद चकबंदी के दौरान उससे कथित तौर पर धन की मांग की गई। आरोप है कि किसान ने भैंस बेचकर, रिश्तेदारों से कर्ज लेकर और अपनी छोटी दुकान की जमा-पूंजी तक खर्च कर दी, लेकिन इ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.