पूर्णिया, मार्च 24 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।अररिया के फुलकाहा थाना में पदस्थापित रहे दिवंगत एएसआई के परिजनों से मिल पूर्णिया रेंज के डीआईजी प्रमोद कुमार मुडल ने मातमपूर्सी की। उन्होंने एएसआई के तैल चित्र पर श्रद्धांजलि अर्पित की। गत 12 मार्च को एनडीपीएस एक्ट के आरोपित को पकड़ने गए एएसआई राजीव कुमार मल्ल की मौत अपराधी के समर्थकों की धक्का- मुक्की के बाद हो गई थी। डीजीपी के प्रतिनिधि के तौर पर डीआईजी ने दिवंगत एएसआई के पटना स्थित आवास पर उनके परिजनों से मिल विभाग की ओर से हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि विभागीय प्रावधान के अनुरूप पीड़ित परिवार को मुआवजा दिया जाएगा। साथ ही परिवार के एक सदस्य की अनुकंपा पर बहाली होगी। इसके अलावा भी परिवार के सदस्यों को जब जरूरत महसूस होगी, विभाग मदद के लिए तैयार रहेगा।
हिंदी हिन्दुस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.