रांची, अप्रैल 20 -- रांची, वरीय संवाददाता। मृतकों में से प्रभु यीशु जी उठे और जल उठी पास्का की ख्रीस्तीय ज्योति। दिन था शनिवार पास्का जागरण का। लोयला मैदान में कैथोलिक कलीसिया के लिए देर रात पास्का जागरण की धर्मविधि हुई। इसमें हजारों मसीही समुदाय ने शिरकत की। एक साथ हजारों मोमबत्ती जल उठी। इसके साथ ही पूरा आयोजन स्थल ख्रीस्तीय प्रकाश से भर गया। इसी प्रकाश की ज्योति में लोगों ने गवाही दी कि मनुष्य के उद्धार के लिए प्रभु ने क्रूस पर बलिदान दिया। प्रभु मृत लोगों में से फिर से जी उठे। उन्होंने पुनरुत्थान को मसीही विश्वास का आधार हजारों सालों के लिए बना दिया। मिस्सा अनुष्ठान की धर्मविधि आर्च बिशप विंसेंट आइंद ने पूरी कराई। जबकि, उपदेश जेसुईट सोसाइटी के प्रोविंसियल फादर अजीत खेस ने दिया। उन्होंने कहा कि ईस्टर मसीहियों के लिए सबसे बड़ा पर्व है, ...