मुरादाबाद, सितम्बर 21 -- प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर रविवार को सपा का प्रतिनिधि मण्डल बिलारी के ग्राम मुड़िया जैन गांव पहुंचा। देहरादून हादसे में जान गंवाने वाले सैनी समाज के मृतकों के परिजनों से मिले। सभी को राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर एक-एक लाख रुपए की धनराशि देने का ऐलान किया। कहा कि मृतक परिवारों की मदद आगे भी जारी रहेगी। प्रतिनिधि मण्डल में संभल सांसद जियाउर्रहमान बर्क, पूर्व मंत्री व कांठ विधायक कमाल अख्तर, विधायक राम अवतार सिंह सैनी, विधायक मो. फहीम इरफान, जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह यादव, लाखन सिंह सैनी, प्रदेश सचिव लाखन सिंह पाल, उपाध्यक्ष वेद प्रकाश सैनी, उपाध्यक्ष हाजी उस्मान, महासचिव फुरकान अली, विधानसभा अध्यक्ष इश्तयाक सैफी शामिल रहे। विधायक राम अवतार सैनी ने मृतक सैनी समाज को भरोसा दिलाया कि सपा हर समय आप लोगों के साथ खड़ी है।...