औरंगाबाद, सितम्बर 11 -- रफीगंज, संवाद सूत्र। रफीगंज अंचल कार्यालय में मंगलवार को तालाब डूबने की घटना में मृतकों के परिजनों को मुआवजे का चेक सौंपा गया। सीओ भारतेंदु सिंह और पूर्व विधायक अशोक सिंह ने मृतक परिजन अखिलेश यादव को चार-चार लाख रुपये का चेक प्रदान किया। उल्लेखनीय है कि 18 अगस्त को दुगुल पंचायत के ठेकही गांव में तालाब में हाथ-पैर धोने के दौरान मां और उसकी दो बेटियों की डूबने से मौत हो गई थी। प्रशासनिक प्रक्रिया पूरी होने के बाद परिजनों को यह मुआवजा राशि दी गई। बताया गया कि मृतक महिला मदनपुर क्षेत्र की निवासी थी, इसलिए उसका मुआवजा चेक मदनपुर प्रखंड से उपलब्ध कराया जाएगा। कार्यक्रम में 20 सूत्री अध्यक्ष सह जदयू प्रखंड अध्यक्ष सुनील कुमार वर्मा, 20 सूत्री उपाध्यक्ष सह नगर अध्यक्ष संतोष कुमार साहू, कौशल कुमार चंद्रवंशी, किशु गुप्ता, सं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.