कौशाम्बी, अप्रैल 30 -- सिराथू तहसील के टीकरडीह गांव में स्थित पिपरहटा तालाब का टीला ढहने से सोमवार को पांच महिलाओं की मौत हो गई थी। तहसील प्रशासन ने मृतकों के परिजनों के खाते में सोमवार की देर रात चार-चार लाख रुपया मुआवजा ट्रांसफर कर दिया। मंगलवार को कृषक दुर्घटना बीमा योजना के तहत एक-एक लाख रुपये का मुआवजा ट्रांसफर किया गया। टीकरडीह गांव में सोमवार की सुबह करीब साढ़े सात बजे पिपरहटा तालाब की मिट्टी निकालने के दौरान हादसा हो गया था। भारी-भरकम टीला धंसने की वजह से पांच महिलाओं की मौत हो गई थी। इनमें ललिता (28), सुनीता (30), उमा (18), कछरई (60) और खुशी (20) की मौत हो गई थी, जबकि मैना देवी ((45), सपना देवी (16), सुग्गन उर्फ आक्रोश (35) और लक्ष्मी देवी (35) गंभीर रूप से घायल हो गई थीं। घायलों का इलाज मेडिकल कालेज में चल रहा है। हादसे को सीएम य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.