बाराबंकी, अप्रैल 29 -- बाराबंकी। कलेक्ट्रेट स्थित लोकसभागार में जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने सीडीओ अन्ना सुदन के साथ जिला स्तरीय खाद्य सतर्कता समिति की बैठक की समीक्षा की। जिला पूर्ति अधिकारी डॉ राकेश तिवारी द्वारा अवगत कराया गया कि जनपद में जीरो पावर्टी अभियान के अन्तर्गत 4753 लोगों व परिवारों को राशन कार्ड विहीन चिन्हित किया गया है। इनको राशन कार्ड से आच्छादित करने की कार्यवाही की जा रही है। अब तक 4705 यानि 99 प्रतिशत परिवारों को राशनकार्ड से आच्छादित किया जा चुका है। जिले में 20222 यूनिट सम्भावित मृतक की सूची में है उनको पोर्टल से हटाये जाने का कार्य किया जा रहा है। अब तक 20699 यूनिटों को राशन कार्डो से काटा जा चुका है। जिलाधिकारी द्वारा उक्त कार्य को शीघ्र समाप्त करने के लिए निर्देशित किया गया। इसी प्रकार वर्ष 2023-24 के अन्नपूर्णा स्...