रांची, अक्टूबर 6 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। रांची पुलिस ने बूटी मोड़ पीएचईडी पहाड़ी पर एक युवती की गला रेतकर की गई हत्या की गुत्थी सुलझा ली है। मृतक की पहचान ओरमांझी निवासी तनुश्री के रूप में हुई है। तनुश्री और आरोपी जयपाल सिंह के बीच अच्छे संबंध थे। लेकिन कर्ज के दिए अपने 80 हजार रुपए लेने के लिए तनुश्री उस पर दबाव बनाने के साथ उसे ब्लैकमेल भी कर रही थी। इसी कारण आरोपी ने बेटों के साथ मिलकर उसे 27 सितंबर की रात पहाड़ी पर बुलाया और वारदात को अंजाम दिया। सदर थाना पुलिस ने मामले में आरोपी जयपाल सिंह, उसके पुत्र धीरज कुमार सिंह और करण कुमार सिंह को गिरफ्तार किया है। पुलिस मृतका के फोन की जांच के बाद आरोपियों तक पहुंची। सिटी एसपी पारस राणा ने बताया कि हत्या में इस्तेमाल चाकू, सिम कार्ड समेत अन्य चीजें बरामद कर ली गई हैं। 29 सितंबर को पहाड़ी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.