पीलीभीत, दिसम्बर 8 -- पूरनपुर। आरोपी राजमिस्त्री का मृतका के घर कई वर्षों के आना जाना था। रात में भी वह महिला के घर में रुकता था। निर्माणाधीन मकान में भी आरोपी राजमिस्त्री काम कर रहा था। मृतका से उसके अवैध संबंधों को लेकर भी गांव में चर्चाएं हो रही है। पुलिस हत्या के कारणों का पता लगा रही है। सीओ ने बताया कि दोनों के लिव इन में रहने की जानकारी मिली है। थाना माधोटांडा के गांव पुरैना ता. महाराजपुर में हुई हत्या की घटना से इलाका दहल गया है। मृतक महिला मंजीत कौर मूलतः नेपाल की रहने वाली थी। शादी होने के बाद वह पुरैना ता. महाराजपुर में रह रही थी। वर्ष 2016 में उसके पति की मौत हो गई थी। तब से महिला घर में अकेली रहती थी। मंजीत कौर के चार बच्चे हैं। इसमें बड़ी बेटी गुड्ढो की शादी पंजाब में हुई है। छोटा बेटा मनेंद्र अपनी बहन के साथ पंजाब में ही रह...