धनबाद, मार्च 19 -- सिजुआ, प्रतिनिधि। तेतुलमारी थाना क्षेत्र के बैंक ऑफ इंडिया के समीप कॉलोनी में सोमवार को विवाहित महिला द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने के मामले में मृतका की मां शिव मोहल्ला आकाशकिनारी निवासी आशा देवी की लिखित शिकायत पर पुलिस ने दहेज के लिए प्रताड़ित करने व हत्या करने का एफआईआर दर्ज किया है। शिकायत में मृतका के पति पवन कुमार सहित उसकी मां रेणु देवी, बहन नीतू देवी, निक्की कुमारी, निशु कुमारी, भाई पंकज मोदी के खिलाफ दहेज के लिए हत्या करने का मामला दर्ज कराया है। इधर पुलिस ने मृतका का शव पोस्टमार्टम कराने के बाद मैके वालों को सौंप दिया। शिकायत में कहा कि 8 अक्टूबर 2020 में उनकी बेटी का प्रेम विवाह पवन के साथ किया था। वर्ष 2023 में उसने एक पुत्र को जन्म दिया। उसके कुछ दिन बाद से उनकी बेटी को दहेज के लिए तीन लाख रूपए व ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.