गोरखपुर, फरवरी 13 -- गोलाबाजार, हिन्दुस्तान संवाद उपनगर गोला में थाना परिसर के पास संचालित एक अपंजीकृत प्रसव केंद्र में मंगलवार रात हुई प्रसूता की मौत के बाद से प्रसव केंद्र पर ताला बंद है और संचालक फरार बताए जा रहे हैं। मामले को लेकर सोशल मीडिया पर मृतका की बहन का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह डॉयल-112 पर फोन कर प्रसव केंद्र संचालकों पर लापरवाही और शव छिपाने के प्रयास का आरोप लगाती सुनाई दे रही है। हालांकि, आपका अपना अखबार 'हिन्दुस्तान' वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। वायरल वीडियो में महिला यह भी आरोप लगा रही है कि उसकी बहन का जबरन सामान्य प्रसव कराया गया, जिससे अत्यधिक रक्तस्राव हुआ और हालत बिगड़ने के बाद उसकी मृत्यु हो गई। हालांकि, नवजात सुरक्षित है। वीडियो में प्रसव कराने वाली महिला का नाम लेकर आरोप लगाए गए हैं। ...