रांची, अगस्त 24 -- रांची, वरीय संवाददाता। मृणालिनी अखौरी ने फिल्म-स्वेटपैंट्स के लिए गाना रिकॉर्ड किया। इस फिल्म के लिए मृणालिनी ने हिंदी, वेस्टर्न और भोजपुरी में गीत गाया है। यह एक ग्लोबल सस्पेंस थ्रिलर फिल्म है जो जल्द रिलीज होने वाली है। फिल्म में शान के अलावा गौरव छटी, संचारी सेनगुप्ता, अदिति श्री, सुचेता सतीश और रवि त्रिपाठी ने भी गीत गाए हैं। फिल्म निर्देशक डॉ रानू सिन्हा झारखंड की बेटी हैं, जिनका जन्म रांची में हुआ और जमशेदपुर में बड़ी हुई हैं। अमेरिका में रानू को फिल्म मेकिंग जगत में गौरवपूर्ण पुरस्कारों से सुशोभित किया गया है। मोंटी शर्मा संगीतकार हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...