बोकारो, जनवरी 6 -- टीम मृणालिका ने मंगलवार को सरस्वती महोत्सव के लिए भूमि पूजन की प्रक्रिया वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सम्पन्न किया। संस्थापक सदस्या किशु सिंह ने बताया शुभ मुहूर्त में वरीय सदस्यों की उपस्थिति में आचार्य सुरेन्द्र झा ने पूरे वैदिक रीति से भूमि पूजन की प्रक्रिया सम्पन्न करवाया। आगामी 23 जनवरी से 25 जनवरी तक चलने वाले इस सरस्वती महोत्सव में देश के नामचीन कलाकार अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। इस बार बनने वाला पंडाल बोकारो वासियों के लिए आकर्षण का केंद्र बिन्दु रहेगा। बोकारो के सभी गणमान्य लोग इस अवसर पर अपनी गरिमामयी उपस्थिति से कार्यक्रम को सफल बनायेंगे। इस अवसर पर वरीय सदस्या नीरा अखौरी,रजनी सिन्हा,माधुरी सिंह,रीता सिंह,प्रतिमा शम्भू,समरेश सिंह,नरेश कुमार,रंजीत सिन्हा,कुन्दन सिंह और पंकज कुमार शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.