बिजनौर, जून 30 -- जिले में रविवार तड़के मूसलाधार बारिश के बाद दिनभर मौसम सुहाना बना रहा। दिनभर आसमान में बादल छाए रहने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। रविवार को अधिकतम पारे में भी करीब आठ डिग्री की गिरावट दर्ज की गई और 15.2 एमएम बारिश हुई। जबकि कई स्थानों पर जलभराव से स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जिले में कई दिनों से गर्मी व उमस से परेशान का सामना करना पड़ रहा था। रविवार की सुबह अचानक मौसम का मिजाज बदल गया और ठंडी हवा चलनी शुरू हो गई। तड़के झमाझम बारिश हुई। इसके बाद दिनभर आसमान में बादल छाएं रहे। इससे मौसम में ठंडक बनी रही और लोगों को गर्मी से राहत मिली। स्थानीय लोग अपने घरों की छतों पर बारिश का मजा लेते दिखाई दिए। -- आठ डिग्री गिरा अधिकतम पारा जिले में बारिश के बाद अधिकतम पारा आठ डिग्री तक लुढ़क गया है। जहां पर शनिवार को अधिकत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.