धनबाद, जून 26 -- धनबाद, प्रमुख संवाददाता। धनबाद में मूसलाधार बारिश ने मौसम को सुहाना कर दिया। बारिश के बाद सुबह दस बजे तक खिलकर धूप निकली लेकिन शाम और रात में एक बार फिर से झमाझम बारिश में पूरा शहर भीग गया। धनबाद में जून के महीने में 253 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है, जो सामान्य से 63 प्रतिशत अधिक है। धनबाद का अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मौसम विज्ञान केंद्र रांची के अनुसार धनबाद समेत पूरे झारखंड में 30 जून तक बारिश होती रहेगी। मॉनसून के प्रवेश के बाद से ही झारखंड में लगातार बारिश हो रही है। बारिश की वजह से किसान तो खुश हैं लेकिन जगह-जगह जलजमाव ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। धनबाद में सबसे अधिक परेशानी वार्ड नंबर-23 के इलाके में है। भूईफोड़ के पास हल्की बारिश से जलजमाव हो रहा है। तपोवन कॉलोनी में भी बारिश का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.