देवरिया, जून 24 -- गौरीबाजार, हिन्दुस्तान संवाद। सोमवार की सुबह हुई मूसलाधार बारिश से देवरिया-गोरखपुर फोरलेन पर रामपुर चौराहा के समीप घुटने भर से अधिक पानी लग जाने से राहगीरों की परेशानी बढ़ गई। इसके अलावा गौरीबाजार उपनगर के बस स्टेशन रोड पर ओवरब्रिज के समीप भी पानी भर गया। इसके अलावा कुछ मोहल्लों में भी जलजमाव हो गया। जब भी मूसलाधार बारिश होती है गौरीबाजार कस्बा के बस स्टेशन रोड व रामपुर के पश्चिम मुख्य मार्ग पर कुछ देर के लिए जल जमाव हो जाता है। सोमवार को सुबह से हुई लगातार बारिश से दोनों मार्ग जलमग्न हो गए। जब भी देर तक बारिश होती है। इन दोनों मार्गों जल जमाव के चलते परेशानियों का सामना करना पड़ता। बस स्टेशन रोड के पूर्वी रेलवे ढाले पर ओवरब्रिज बनने के बाद सड़क की ऊंचाई बढ़ाने पर ध्यान नही दिया गया। वहीं कस्बा से होकर गुजरने वाले नालियों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.