बांका, अक्टूबर 31 -- शंभूगंज (बांका), एक संवाददाता। क्षेत्र में चहुंओर हो रहे मूसलाधार बारिश से किसानों की बैचेनी बढ़ गई है। किसानों के खेतों में लहलहाते धान फसल तैयार होने के कगार पर है। कुछ किसानों का धान पककर कटनी का इंतजार कर रहा है। वहीं मोंथा चक्रवाती तूफान ने धान फसल को किसानों के खेतों में धाराशाई कर दिया है। जिससे किसान चिंतित हैं। शुक्रवार को हिंदुस्तान अखबार में प्रमुखता से प्रकाशित खबर पर संज्ञान लेते हुए धान फसल की क्षति को देखते हुए कृषि पदाधिकारी आंकलन करने में जुट गए हैं। इसके लिए किसान सलाहकार शिवशंकर सिंह, कृषि समन्वयक बबलू यादव सहित अन्य कर्मियों को कृषि पदाधिकारी ने आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। भरतशिला मुखिया विनय प्रसाद, मालडीह मुखिया प्रतिनिधि राजेश कुमार, चटमा के किसान पुरूषोत्तम सिंह विजय, रायपुरा के लाल सिंह, कुरम...