लखनऊ, सितम्बर 23 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता केंद्र सरकार की ओर से मूल्य समर्थन योजना (पीएसएस) खरीफ 2025-26 के लिए विभिन्न खाद्यान्नों की खरीद को मंजूरी दी गई है। इस संबंध में मंगलवार को केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में वर्चुअल बैठक हुई, जिसमें यूपी से प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही व विभागीय अधिकारी शामिल हुए। बैठक में कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही की मांग के अनुरूप केंद्रीय मंत्री द्वारा मूल्य समर्थन योजना (पीएसएस) के तहत खरीफ 2025-26 में उर्द का 2.39 लाख मीट्रिक टन, मूंग का 0.04 लाख मी. टन, तिल का 0.31 लाख मी. टन, मूंगफली का 1.12 लाख मी. टन एवं तूअर (अरहर) का 3.94 लाख मी. टन क्रय किए जाने की अनुमति प्रदान करने पर सहमति व्यक्त की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.