फिरोजाबाद, मार्च 21 -- शहर के एमजी बालिका इंटर कॉलेज में गुरुवार को हाईस्कूल की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन जल्दी समाप्त कर बाहर जाने को लेकर प्रधानाचार्या और परीक्षकों में जमकर तकरार हो गई। प्रधानाचार्या ने गेट पर ताला डाल दिया तो परीक्षक परिसर में एकत्रित होकर नारेबाजी करने लगे। यहां काफी देर तक हंगामा होता रहा। यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की उत्तरपुस्तिकाएं जांचने के लिए शहर के एमजी बालिका इंटर कॉलेज, छोटेलाल इंटर कॉलेज, शिकोहाबाद के बीडीएम बालिका इंटर कॉलेज और पाली इंटर कॉलेज को मूल्यांकन केंद्र बनाया है। इस बार बोर्ड ने परीक्षकों को प्रत्येक दिन हाईस्कूल की 50 और इंटरमीडिएट की 45 उत्तर पुस्तिकाएं जांचने के निर्देश दिए हैं। एमजी बालिका इंटर कॉलेज में गुरुवार सुबह 10 बजे परीक्षकों को हाईस्कूल की निर्धारित विभिन्न विषयों की उत्तर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.