बांदा, मार्च 23 -- बांदा। संवाददाता माध्यमिक शिक्षा परिषद बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन लगातार जारी है। शनिवार को भी दोनों केन्द्रों में शांतिपूर्ण तरीके से मूल्यांकन हुआ। इस दिन 23953 उत्तर पुस्तिकाएं जांची गईं। 226 परीक्षक अनुपस्थित रहे। दोनों केन्द्रों में जांच के लिए अभी 72202 उत्तर पुस्तिकाएं शेष हैं। यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन प्रारंभ है। मूल्यांकन के लिए आदर्श बजरंग इंटर कालेज और डीएवी इंटर कालेज को केन्द्र बनाया गया है। इन दोनों केन्द्रों में मूल्यांकन लगातार जारी है। डीआईओएस कंट्रोल रूम से संजीव बाबू ने बताया कि आदर्श बजरंग में शनिवार को 8953 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हुआ। अब तक यहां 27882 उत्तर पुस्तिकाएं जांची जा चुकी हैं। जबकि 35105 मूल्यांकन के लिए शेष हैं। बताया कि यहां कुल 289 परीक्षक जांच के ल...