संतकबीरनगर, मार्च 24 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। जनपद में शिक्षक विधायक ध्रुव कुमार त्रिपाठी ने हीरालाल रामनिवास इंटर कॉलेज और राजकीय कन्या इंटर कॉलेज के मूल्यांकन केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने मूल्यांकन कार्य में लगे शिक्षकों से मुलाकात कर उनकी आवश्यकताओं एवं सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष हरि बख्श सिंह, मंत्री मनोज मिश्र, योगेंद्र सिंह, बृजेश कुमार सिंह, द्विजेंद्र सिंह तथा मीडिया प्रभारी डॉ अभिषेक कुमार सहित समस्त पदाधिकारी एवं शिक्षकगण उपस्थित रहे। विधायक ध्रुव कुमार त्रिपाठी ने शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षक समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि शिक्षकों की हर आवश्यकता को प्राथमिकता दी जाएगी और उनकी समस्याओं को सड़क से संसद तक उठाया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.