फतेहपुर, दिसम्बर 1 -- फतेहपुर। शहर के राधावाटिका में सोमवार को पूरी भव्यता के साथ स्वामी मूलानंद जी महराज का निर्वाण दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में संतों का जमावड़ा रहा। जहां मूलानंद महराज की आरती पूजा के बाद संतों को भोज कराया गया। पूर्वमंत्री राधेश्याम गुप्त एवं अयाह-शाह विधायक विकास गुप्ता ने संतों को अंगवस्त्र भेंट कर विदाई दी। वाटिका परिसर में आयोजित कार्यक्रम में सर्व प्रथम पूर्व न्यायमंत्री एवं अयाह-शाह विधायक ने स्वामी मूलानंद जी महराज की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर आरती उतारी और नमन किया। उसके बाद वेद की ऋचाओं से उपस्थित आचार्यो द्वारा स्वामी जी का वंदन अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में पहुंचे सैकड़ों संतों को विधि विधान के साथ भोजन कराया गया और दान दक्षिणा देकर उन्हे विदा किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.