मधुबनी, जनवरी 25 -- बिस्फी। प्रखंड के अधिकांश 2 विद्यालयों की स्थिति काफी बदहाल है। प्रखंड के सभी 28 पंचायतों में इंटर तक की पढाई की व्यवस्था सरकार के द्वारा की गयी है। पंचायतों में बने 2 के अधिकांश विद्यालयों में मूल भूत सुविधाओं का काफी अभाव है। कहीं शिक्षकों की कमी है तो कहीं भवन का अभाव है।कई विद्यालयों में शौचालय तक नहीं है। प्रयोगशाला,खेल मैदान,बाउंड्री, पेयजल की व्यवस्था नदारद है। उमावि बलहा में केवल दो कमरे हैं।एक में कार्यालय संचालित होता है। छात्रों की संख्या 350 है। विद्यालय में खेलगतिविधि का बिल्कुल अभाव है।शौचालय,पेयजल,प्रयोगशाला से वंचित है विद्यालय। कैमूर से आयी एचएम मीनाक्षी कुमारी ने बतायी कि छात्रों में पढने की ललक है। विद्यालय के छात्रों को संगीत,जीके,डांस आदि के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।इसके लिए अभिभावकों से भी स...