संतकबीरनगर, अक्टूबर 12 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में शासन की ओर से गांवों के विकास के लिए अनेक योजनाएं चलाई जा रही है। शुद्ध पेयजल, गांव को साफ सुथरा रखने व पंचायत सचिवालय से लोगों का जन सुविधा देने के लिए हर उपाय किया जा रहा है। वहीं इसके विपरीत सेमरियावां ब्लॉक के उसरा शहीद में सड़कें बदहाल हो गई हैं। सफाई व्यवस्था काफी खराब है। ग्रामीणों को शुद्ध पेय जल की कोई व्यवस्था नही है। गांव में जगह-जगह गंदगी का अम्बार लगा हुआ है। गांव के लोग नारकीय जीवन यापन करने पर मजबूर है। सेमरियावां ब्लॉक की पांच हजार आबादी वाला उसरा शहीद गांव आजादी के 77 वर्ष बाद भी विकास से कोसों दूर है। गांव में हर तरफ गंदगी का अम्बार लगा हुआ है। सामुदायिक शौचालय आबादी से दूर बना होने से आज भी लोग खुले में शौच करने पर मजबूर हैं। शासन की गड्ढा मुक्त स...