संतकबीरनगर, फरवरी 27 -- हिन्दुस्तान टीम, संतकबीरनगर। नगर पंचायत बखिरा के वार्ड नम्बर सात तरकुलवां अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है। टूटी सड़कें चारो तरफ फैली गन्दगी जाम नाली इस मोहल्ले की पहचान बन गई है। वार्ड में जगह-जगह गन्दगी फैली है। नालियां जाम हैं। जल निकासी की कोई व्यवस्था नही है। गन्दा पानी निजी जमीन में बह रहा है। शुद्ध पेयजल की समस्या है। हैण्डपम्प दूषित पानी दे रहे हैं। गन्दगी व जलजमाव से मच्छरों का प्रकोप काफी बढ़ गया है। ज्यादातर सड़कें बदहाल हैं। नाली का पानी घरों के सामाने फैला रहता है। इसके चलते ग्रामीणों को गन्दगी व जलजमाव समेत अन्य परेशानियां झेलनी पड़ रही है। बरसात के मौसम में यह समस्या और गंभीर हो जाती है। बखिरा नगर पंचायत के तरकुलवां के ग्रामीण बदहाल जीवन जी रहे हैं। जिम्मेदार वार्ड के विकास को लेकर लापरवाह बने हैं। हैण्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.