संतकबीरनगर, अगस्त 14 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के बघौली ब्लाक का ग्राम पंचायत भडारी जनता को मिलने वाली मूलभूत सुविधाओं से वंचित है। गांव की टूटी सड़कें, चारो तरफ फैली गन्दगी, पानी निकासी की जाम नाली इस गांव की पहचान बन गई है। गांव में जगह-जगह गन्दगी फैली है। नालियां जाम हैं। जल निकासी की कोई व्यवस्था नहीं है। गन्दा पानी निजी जमीन में बह रहा है। शुद्ध पेयजल की समस्या है। हैण्डपम्प दूषित पानी दे रहे हैं। गन्दगी व जलजमाव से मच्छरों का प्रकोप काफी बढ़ गया है। अधिकांश सड़कें बदहाल हैं। नाली का पानी जाम रहता है। जिसके चलते ग्रामीणों को गन्दगी व जलजमाव समेत अन्य परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। बरसात के मौसम में यह समस्या और गंभीर हो जाती है। बघौली ब्लाक के भड़ारी में ग्रामीण बदहाल जीवन जी रहे हैं। जिम्मेदार गांव के विकास को ले...