रांची, अक्टूबर 12 -- रातू, प्रतिनिधि। झारखंड तैलिक साहू सभा के प्रदेश अध्यक्ष महेश महतो ने पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के छोटे भाई मूलचंद साहू को झारखंड तैलिक साहू सभा का झारखंड प्रदेश का वरीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। रविवार को हुई बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि समाज के उत्थान (विकास) के लिए समाज के प्रमुख लोगों को आगे आना होगा, तभी जाकर हमारा समाज बेहतर बनेगा। बैठक में प्रदेश के प्रधान महासचिव, अधिवक्ता मदन कुमार साहू, युवा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप साहू सहित तेली समाज के सैकड़ों लोग मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...