बहराइच, अक्टूबर 4 -- रुपईडीहा(बहराइच)। पड़ोसी नेपाली जिला बांके के कुछ स्थानों पर दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान दो समुदायों में झड़प हो गयी। इस घटना में ती पुलिस कर्मियों सहित 20 से अधिक लोग घायल हो गए। इस संबंध में जानकारी देते हुए बांके के एसपी अंगूर जीसी ने बताया कि सभी घायलों की अवस्था सामान्य है। झड़प में हत्या को अफवाह बताया। उन्होंने कहा कि किसी ने गलत अफवाह फैला दी। जिले के मुख्य 3 स्थानों पर झड़प हुई है। एक समुदाय ने घरों के ऊपर से प्रतिमा विसर्जन के जुलूस पर पत्थरबाजी की गई। जिससे कई श्रद्धालुओं के सिर फूट गए। ये स्थान हैं भारतीय सीमा से सटा गांव पिपरहवा, सुइयां व फुलटेकरा। इन तीनों स्थानों को पुलिस ने नियंत्रण में ले लिया है। शांति व्यवस्था कायम है। एसपी ने सभी से आग्रह किया है कि अफवाहों पर ध्यान न दें। शांति व्यवस्था कायम रखते ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.