बेगुसराय, जनवरी 27 -- बेगूसराय, निज प्रतिनिधि। मुफ्फसिल थाना क्षेत्र की सुजा पंचायत के चपरिया पोखर में सरस्वती मूर्ति विसर्जन के दौरान एक युवक की मौत हो गयी। मृतक भर्रा टोला वार्ड-तीन निवासी सकल शर्मा का 39 वर्षीय ब्रजेश कुमार था। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सोमवार की सुबह सदर अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस ने परिजनों को सौंप दिया। ग्रामीणों के अनुसार 25 जनवरी की देर शाम अन्य लड़कों के साथ ब्रजेश भी मूर्ति विसर्जन के लिए गया था। गांव के चपरिया बहियार स्थित पानी से भरे पोखर में मूर्ति विसर्जन के लिए वह पानी में गया तो मूर्ति के साथ ही वह नीचे दब गया। इससे उनकी मौत हो गयी। उसके बाद लोगों ने उसके बाहर निकाला तबतक उनकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मुफस्सिल थाना को दी गयी। पुलिस मौके पर पहुंच शव को अपने कब...