फरीदाबाद, अक्टूबर 4 -- फरीदाबाद, संवाददाता। फरीदाबाद में यमुना नदी से लगते गांव इस्माइलपुर के इलाके में गुरुवार को नदी में मां दुर्गा की मूर्ति को विसर्जित करते समय चार लोग पानी में बह गए। जिनमें से दो सुरक्षित बाहर निकल आए, लेकिन दो लोगों की मौत हो गई। शुक्रवार को उनके शव मिले। मरने वाले चाचा-भतीजे बताए गए हैं। नवीन नगर चौकी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, दशहरे पर वीरवार की दोपहर के समय काफी लोग यमुना नदी में मूर्ति को विसर्जित कर रहे थे। दिल्ली संगम बिहार निवासी 45 वर्षीय शिवनारायण और उसका 23 वर्षीय भतीजा आकाश निवासी अजय नगर पार्ट-2 फरीदाबाद अपने रिश्तेदारों के साथ मिलकर इस्माइलपुर इलाके यमुना नदी में मां दुर्गा की मूर्ति को विसर्जित करने के लिए पहुंचे थे। चाचा शिवनारायण, भतीजा आकाश, जीजा राजेंद्र व अन्य युवक मूर्ति को विसर्जित करने क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.