औरंगाबाद, फरवरी 19 -- दाउदनगर महावीर गांव में स्मारक स्थल पर लोजपा आर की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं लोजपा के संस्थापक रामविलास पासवान की प्रतिमा टूटने की घटना के लगभग 13 दिन बाद भी घटना का उद्भेदन नहीं होने और अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर रोष जताया। लोजपा रामविलास के जिलाध्यक्ष चंद्रभूषण सिंह उर्फ सोनू सिंह ने कहा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान की प्रतिमा का अनावरण राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान द्वारा किया गया था। पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं ओबरा विधानसभा क्षेत्र से लोजपा प्रत्याशी रह चुके डॉ प्रकाश चंद्रा ने अपनी निजी निधि से रामविलास पासवान की भारत में पहली प्रतिमा लगवाई थी, जिसे 4 फरवरी की रात असामाजिक तत्वों द्वारा तोड़ दिया गया था। रामविलास पासवान क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.