बरेली, अक्टूबर 30 -- चोरों ने मूर्ति तोड़कर नीचे रखा चांदी का सिक्का और पीतल के घंटे चोरी कर लिए। जानकारी होने पर गांव के लोगों में आक्रोश फैल गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने नये घंटे लगवाए और नई मूर्ति स्थापित करने का आश्वासन दिया। तब जाकर ग्रामीण शांत है। थाना सिरौली के पलथा में गांव में एक देव स्थान है। देव स्थान में माता रानी की मूर्ति स्थापित है। जहां पर चार घंटे लगे थे। स्थापना के समय मूर्ति के नीचे चांदी का सिक्का रखा गया था। मंगलवार रात चोरों ने देवी की मूर्ति तोड़कर उसके नीचे रखा चांदी का सिक्का निकाल लिया और वहां लगे पीतल के चार घंटे भी चोरी कर ले लिए। बुधवार को जब गांव के लोगों की नजर मठिया में पड़ी तो देखा मूर्ति खंडित थी। और चांदी सिक्का और मठिया में लगे घंटे गायब थे। उस घटना के बाद लोगों में आक्रोश फैल गया। सूचना पर पहुंची पुल...