एटा, मार्च 24 -- मूर्ति खंडित करने के मामले में पुलिस 48 घंटे बाद भी किसी भी आरोपी को नहीं पकड़ पाई है। घटना को लेकर ग्रामीणों ने रोष है और पुलिस से जल्द खुलासे की मांग की है। मामले में अज्ञात के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई गई हैं। बता दें कि थाना मिरहची के गांव दतेई में माता मंदिर है। इसमें शनिदेव महाराज की भी मूर्ति है। शनिवार शाम को भक्त पूजा करने पहुंचे। मंदिर में शनिदेव महाराज की मूर्ति खंडित मिली। मूर्ति खंडित होने की जानकारी पर ग्रामीण एकत्रित हो गए और घटना को लेकर रोष व्यक्त किया। आरोप लगाए है कि अराजकतत्वों ने प्रतिमा को खंडित कर दिया है। आरोप थे कि कुछ दूरी पर रहने वाले लोगों पर प्रतिमा खंडित करने का आरोप लगाया। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। जानकारी पर एसओ रीता माहेश्वरी फोर्स के साथ मौके पर पहुंची थी। पुलिस ने जल्द खुलासे का आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.